कमार जनजाति की महिलाएं, बांस शिल्प कला में नई जान डाल रही है।

Date: 2024-08-30

महतारी वंदन योजना के आर्थिक सहयोग से स्वरोजगार में आत्म निर्भर बन रही है महिलाएं। महिला सशक्तिकरण को छत्तीसगढ़ सरकार बढ़ावा दे रही हैं।

news-banner
भुनेश्वर सारथी खरोरा,

बलौदा बाजार। बलौदाबाजार के ग्राम बल्दाकछार की विशेष पिछड़ी जनजाति, कमार जनजाति की महिलाएं बांस शिल्प कला में नई जान डाल रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक मदद से  स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

  
अपनी पारंपरिक कला को संवारते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। साथ ही स्वरोजगार के माध्यम से अपने और अपने परिवार का जीवन स्तर सुधार रही हैं। 
महिला सशक्तिकरण को छत्तीसगढ़ सरकार बढ़ावा दे रही हैं।

Share It On:

Leave Your Comments