संजय सेन रायपुर|
तिल्दा-नेवरा, 10 सितंबर: तिल्दा-नेवरा के नगरपालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने रायपुर में आयोजित तीज मिलन समारोह में भाग लिया।
यह समारोह खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित किया गया था।
समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, धरसीवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम नारंग सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विकास सुखवानी ने इस अवसर पर तिल्दा-नेवरा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और उपस्थित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। यह समारोह छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए जनप्रतिनिधियों के बीच सौहार्द और एकता का प्रतीक था।