भुनेश्वर सारथी। खरोरा
तिल्दा
भारतीय जनता पार्टी की संगठन चुनाव पर्व के अन्तिम पड़ाव पर है बूथ लेवल पर चुनाव संपन्न होने के पश्चात तिल्दा नेवरा शहर चुनाव प्रभारी नंदनी साहू, सहप्रभारी रामपंजवानी ने आज भाजपा मंडल अध्यक्ष की घोषणा किया जिसमें मनोज निषाद की नाम का घोषणा किया गया मनोज निषाद तिल्दा नगर पालिका के वार्ड 6 पार्षद है और भाजपा शहर मंडल के महामंत्री थे इस दायित्व के लिए उन्होने चुनावप्रभारी, सभी बूथ अध्यक्ष , विधयक वमंत्री टंक राम वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया और कहा की उनके जीवन में संगठन का कार्य सर्वोपरी होगा और वरिष्ठ जनो के सलाह और मार्गदर्शन के अनुसार भाजपा की कमल पुंज का प्रकाशमान करने का प्रयास रहेगा।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, नंदनी साहू, राम पंजवानी, ईश्वर यदु पवन अग्रवाल, सतीष निषाद,बंटी अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, चरण जांगड़े , शैलेंद्र बलिया,आदर्श वर्मा, गोपाल साहू, मोनेश साहू, रूपेश साहू, अनिल कुमार सभी मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष ,शक्तिकेंद्र के संयोजक , सहसंयोजक व सभी बूथ अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।