सोना वर्मा पूर्व में संगठन के कई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर चुकीं है। वे विपक्ष में रहकर भी लगातार कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में भाग लेती रहीं हैं।
खरोरा। इस बार रायपुर ग्रामीण जिला अंतर्गत खरोरा मंडल का कमान महिला को सौंपा गया। यहां जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष सोना वर्मा को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाया गया। सोना वर्मा पूर्व में संगठन के कई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर चुकीं है। वे विपक्ष में रहकर भी लगातार कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन में भाग लेती रहीं हैं।
इसी के चलते सोना वर्मा को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपा गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग व्दारा स्थानीय विश्रामगृह में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बैठक कर सोना वर्मा को मंडल अध्यक्ष
बनाने की जानकारी दी गईं। इस दौरान पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, पुर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर, अरविंद ठाकुर, गुलाब टिकरिहा, निलाम्बुज चंद्राकर, दुलेश साहू, दुष्यंत साहू, विकास ठाकुर, दाऊ लाल वर्मा, तोरण ठाकुर, संतोष वर्मा, आत्मा राम, मनीष वर्मा, संतोष यादव, परस नायक, योगेश वर्मा, हिरा राम वर्मा, गैंदराम् वर्मा, सुन्दर वर्मा, दुलेश साहू, जनक यादव, संतोष वर्मा, मुरली वर्मा, खड़ा नंद वर्मा, लीलाधार वर्मा, सुन्दर वर्मा, विजय वर्मा, भूपेंद्र सेन आदी लोग उपस्थित थे। वहीं नंयुक्त मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यक्रताओं के साथ मिलकर श्रेष्ठ कार्य करने की कोशिश रहेगी।