तिल्दा थाना के सामने महिला ने 2 माह की बच्ची के साथ आग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Date: 2024-12-25

भुनेश्वर सारथी ! प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रायपुर रिफर।

news-banner
खरोरा।तिल्दा नेवरा थाने में में बड़ी घटना हुई है। देर शाम महिला ने दो माह की बच्ची के साथ थाने के सामने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। मां और बेटी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा लाया गया था, जहां पर प्राथमिक उपचार कर रायपुर रिफर किया गया है। अस्पताल में थाना प्रभारी,तहसीलदार उपस्थित रहे। मेडिकल ऑफिसर ने बच्ची की हालत नाजुक बताई है। तत्काल उपचार की आवश्यकता देखी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक देवार पारा की महिला ने 2 माह की बच्ची के साथ थाने के सामने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना शाम 7:45 बजे की थी। महिला का नाम तिल्दा देवार पारा निवासी नंदनी सावरा (देवार) पति नानकुन देवार 25 वर्ष है। आज देर शाम पुलिस थाना नेवरा के सामने अपने 2 माह को बच्ची के साथ पहुंचकर अचानक अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। तत्काल पुलिस वालों ने देखा और तुरंत आग को बुझाया, पुलिस ने तत्काल महिला और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा भिजवाया,जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पति पत्नि के बीच विवाद हुआ था, जिसके चलते महिला ने बच्चे के साथ आत्महत्या का प्रयास की है। नेवरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूर्व बीएमओ व वर्तमान मेडिकल ऑफिसर आशीष सिन्हा ने बताया 
महिला और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। थाने के सामने महिला ने केरोसिन डाल कर कर आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला 25 प्रतिशत जली है। बच्ची की हालत चिंताजनक इसलिए है कि उम्र छोटी है। तत्काल रेफर करना पड़ा। बच्चा छोटा है इसलिए मामला गंभीर है, इतना नहीं जला है यदि आगे अच्छा इलाज नहीं मिलेगा तो डिफिकल्ट हो सकता है। घटना का कारण अभी अज्ञात है। दोनों को बर्न वार्ड में शिफ्ट किया गया है। प्राथमिक उपचार देकर मेकाहारा या डीकेएस रायपुर के लिए भेजा गया है। वहां पर बात कर ली गई है। तत्काल दोनों का इलाज वहां चालू हो चुका है। महिला बयान देने की हालत में नहीं थी, उसको काफी जलन हो रही थी, बात करने में दिक्कत हो रही थी, जवाब आप नहीं दे पाई है। आगे बयान लिया जाएगा तो पता चलेगा। अक्सर देखा जाता है कि घरेलू विवाद कारण बनता है।

सीएसपी ग्रामीण केशरी नंदन ने कहा 

शाम को 8:00 बजे महिला नंदनी सावरा 22 वर्ष अपने बच्ची वैष्णव देवी उम्र 2 माह अपने ऊपर आग लगाके थाना परिसर आई जहां पुलिस कर्मियों द्वारा आग बुझाया गया जहां से तिल्दा स्वास्थ केंद्र से मेकाहारा वहां से डीकेएस रिफर किया गया मामले की विस्तृत जांच की जा रही है 

अभी महिला बोलने की परिस्थित में नहीं है इसलिए कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है वही महिला इसके पहले कोई शिकायत लेकर थाना नहीं आई।

Share It On:

Leave Your Comments