सुशाशन दिवस पर तिल्दा को मिली लाखों की सौगातl

Date: 2024-12-26

संजय सेन रायपुर। 28 लाख का अटल परिसर व 3 नए सफाई वाहन प्रारम्भ। अटल जी ने अटल रहकर परमाणु ऊर्जा से सम्पन्न हमारे देश को कराया : अनिल अग्रवाल।

news-banner



तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के सासाहोली चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर सुशासन दिवस मनाया गया। इस आयोजन में वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सासंद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा व विधायक गुरूखुशवंत साहेब जुड़े। मुख्य मंत्री ने ऑनलाइन भूमिपूजन पर सम्मिलित हुए।

अंबेडकर भवन सासाहोली के परिसर में भव्य अटल परिसर की निर्माण स्वीकृत शासन द्वारा दी गई। इसकी लागत 28.10 लाख रुपए है। वही स्वच्छता की तीन नई टिप्पर वाहन का संचालन हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार अटल जी का नाम है उसी प्रकार वे सदैव भारत माता की सेवा के लिए अटल रहे। विदेशी दबाव के बावजूद अटल रहकर पोखरण परमाणु ऊर्जा से सम्पन्न हमारे देश को कराया। अन्तिम छोर तक गरीब व्यक्ति के विकास को देश का विकास मानकर चले जो हमारे प्रदेश का पृथक निर्माण कर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लेमिक्षा गुरू डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ राज्य निर्माता ने सदैव महिला शशक्तिकरण पर जोर दिया, जो वर्तमान में मोदी सरकार कर रही है।
राम पंजवानी ने अटल सड़क से गांव तक विकास पहुंचने की बात कही। 
इस दौरान, ईश्वर यदु,मनोज निषाद, सौरभ जैन,विकास सुखवानी, चंद्रकला वर्मा,सुधा चौबे, पोषण वर्मा, सतीष निषाद, एसडीएम राजस्व आशुतोष देवांगन, तहशीलदार ज्योती मसियारे, विपिन पटेल, सीएमओ अनीश ठाकुर सहीत सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Share It On:

Leave Your Comments