भाजपा सरकार का एक ही उद्देश्य है-विकास : मंत्री टंक राम वर्मा

Date: 2025-01-06

भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा की तिल्दा नगर के विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार की तरह नगर पालिका में सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है ।

news-banner
भुनेश्वर सारथी, खरोरा
              तिल्दा। आज नगर पालिक परिषद तिल्दा नेवरा में 6.50 करोड़ की लोकार्पण और भूमिपूजन का आयोजन किया गया जिसमें तलाब का सौंदर्यीकरण जैसे विकास कार्य है।
              इस कार्यकम में मुख्य रूप से मंत्री टंक राम उपस्थित रहे जिन्होने कहा की भाजपा सरकार की केवल एक ही उद्देश्य है। वह केवल विकास करना हमने एक वर्ष में जितना विकास कार्य किए है उतना कार्य कांग्रेस कभी नहीं कर सकी विष्णुदेव सरकार गरीबों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य कर रही है ।
              कांग्रेसी केवल लड़की हु लड़ सकती हु बोलती है लेकिन भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को सशक्त करने की कार्य किया और जल्द ही बिना पट्टे के रहने वाले नागरीको को भू स्वामित्व अधिकार कॉर्ड दिया जायेगा वही भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा की तिल्दा नगर के विकास के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार की तरह नगर पालिका में सरकार बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है ताकि विकास में कोई अवरोध नहीं रहे वही नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरू डहरिया ने कहा की हमने आप सभी के सहयोग से लगातार पालिका की विकास किए आगे भी ऐसे विकास कार्यों को किया जाएगा।
              इस दौरान ईश्वर यदु, सौरभ जैन, मनोज निषाद, विकास सुखवानी,  चंद्रकला वर्मा, पोषण वर्मा, सुकदेव वर्मा, लक्ष्मीनारायण वर्मा, सतीष निषाद, देवा दास टंडन, एसडीएम आशुतोष देवांगन, तहसीलदार ज्योती मसियारे,  सीएमओ अनीस ठाकुर सहीत आम नागरिक उपस्थित रहें।

Share It On:

Leave Your Comments