तिल्दा क्षेत्र के युवाओं को मिला करोड़ों का छेरछेरा उपहार*

Date: 2025-01-13

विष्णु सरकार ने एक साल में इतना विकास कार्य किया है, उतना पूरे देश में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया : डॉ. रमन सिंह*

news-banner
संजय सेन रायपुर 


*विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम स्टेडियम का भूमिपूजन*

तिल्दा-नेवरा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर तिल्दा क्षेत्र के युवाओं को साढ़े सात करोड़ रुपए की खेलो इंडिया योजना अंतर्गत बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम की सौगात मिली है। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ शासन के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,क्षेत्रीय विधायक व युवा कल्याण विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि डॉ.रमन सिंह ने कहा कि युवा दिवस हम सभी स्वामी विवेकानंद के जयंती पर मनाते हैं। जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने भारत का ज्ञान,विज्ञान,अध्यात्म दर्शन को विश्व को बताकर भारत का मान सम्मान गौरव बढ़ाया,उसी प्रकार इस इंडोर स्टेडियम में युवा खेल कूद कर स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क की धनी बनेंगे।

उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार ने एक साल में इतना विकास कार्य किया है, उतना पूरे देश में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया है। मंत्री टंकराम वर्मा ने आपके क्षेत्र में विकास की झड़ी लगाई है,महतारी सदन, सड़क निर्माण, खेल मैदान, तालाब सौदर्यीकरण जैसे करोड़ो रुपए का विकास कार्य मात्र एक वर्ष भाजपा सरकार ने करके मोदी के गारंटी को पूरा करने का कार्य किया है। जिस तरह केंद्र में मोदी सरकार, राज्य में विष्णुदेव सरकार बनी है। इसी तरह अब पालिक और पंचायत में भी भाजपा सरकार बनाना है।


*1 वर्ष में 50 करोड के अधिक विकास कार्यों की स्वीकृति हुई : टंकराम वर्मा*

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ के विकास पुरुष हम सब के मार्गदर्शक डॉ. रमन सिंह के द्वारा क्षेत्र के खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण के लिए आज इंडोर स्टेडियम का भूमिपूजन किया जाता रहा है,जो गौरव की बात है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने हमारे विधानसभा के पिछड़ी विकास को गति प्रदान करने के लिए हमारी आवश्यकता को समझी है,इसलिए मात्र 1 वर्ष में 50 करोड के अधिक विकास कार्यों की स्वीकृति हुई है।

 *छेरछेरा को असल रूप में परिभाषित डॉ.रमन सिंह ने बहुत पहले कर दिखाया : अनुज शर्मा* 

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाल कर अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छेरछेरा को असल रूप में परिभाषित डॉ.रमन सिंह ने बहुत पहले कर दिखाया है,जिन्होंने हर गरीब की पीड़ा समझी, सबको भोजन का अधिकार देकर चाऊर वाले बाबा बन गए। 

 *स्थानीय चुनाव में भी भाजपा सरकार बनाने से विकास कार्य चहुमुखी होगा : अनिल अग्रवाल* 

भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजना का फायदा पालिका व पंचायत में भाजपा के कार्यकर्ताओं को होगा। जीताने अर्थात स्थानीय चुनाव में भी भाजपा सरकार बनाने से विकास कार्य चहुमुखी होगा।

 *रामायण मंडलियों को चेक वितरण किया गया* 

इस दौरान अंचल के रामायण मंडलियों को अंचल के संस्कृतिक वाहक के लिए चेक वितरण किया गया। मौके पर ईश्वर यदु, भागबलि साहू, मनोज निषाद, केयूर भूषण शर्मा, सौरभ जैन,टेकराम यादव, एसडीएम आशुतोष देवांगन तहसीलदार ज्योती मसियारे विवेक गोस्वामी एवम क्षेत्रवाशी उपस्थित रहे।

*सर्वसुविधायुक्त होगा बनने वाला 4 कोर्ट का स्टेडियम*

बनने वाला स्टेडियम में टोटल 4 कोर्ट होगा,जिसमें मुख्य रूप कॉन्फ्रेंस हॉल होगा और दो तल में बनेगा पूरा स्टेडियम बनेगा। इसमें मुख्य रुप से हैंडबॉल, वालीबाल, बैडमिंटन कुल 4  कोर्ट होगा ल,जिसका क्षेत्रफल 42.00×18 मीटर का होगा। वही गैलरी का कैपिसिटी 870 व्यक्तियों का होगा, जो आराम से बैठकर खेल देख सकते हैं।

Share It On:

Leave Your Comments