केंद्र और राज्य में सरकार बनाने वाले कार्यकर्ता निकाय चुनाव में करेंगे क्लीन स्वीप : मंत्री टंकराम*
*तिल्दा-नेवरा में भाजपा का कमल पूरे 22 वार्ड में खिलेगा : अनिल अग्रवाल*
संजय सेन रायपुर|
तिल्दा-नेवरा। निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसके बाद मंत्री टंकराम वर्मा व भाजपा संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को जीत के लिए उत्साहित करते हुए जीत का विजय मंत्र दिया। साथ ही पूरे 22 वार्ड जितने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपने अपने मेहनत से केंद्र में सरकार बनाई, आपने अथक प्रयास से राज्य में सरकार बनाई। कांग्रेस सरकार की कमियों को और विनाशकारी सरकार के खिलाफ़ पांच साल लड़ाई लड़कर राज्य में भाजपा की सरकार बनाई। उसी तरह नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के सभी 22 वार्ड और अध्यक्ष की सीट को भारी बहुमत से विष्णु का सुशासन और डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जीतना है।
हम सभी को ठीक उसी तरह योगदान देना है जिस तरह श्रीराम जी के लंका चढ़ाई के दौरान एक-एक वानर सेना से लेकर गिलहरी ने योगदान दिया उसी तरह एक एक भाजपा कार्यकर्ता को उत्साह के साथ भारत माता का ध्यान रखकर पार्टी के जीत के लिए लड़ना है।
अध्यक्ष के लिए चंद्रकला वर्मा का नाम भाजपा ने जारी किया है।
भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि तिल्दा-नेवरा में भाजपा का कमल पूरे 22 वार्ड में खिलेगा क्योंकि केंद्र व राज्य सरकार की तरह जनता भाजपा पर विश्वाश दिखा रही है और निकाय चुनाव में भाजपा की दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय योजना के तहत अन्तिम व्यक्ति तक विकास और केंद्र से निकाय तक भाजपा का शासन होगा।
इस दौरान राम पंजवानी जिला उपाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष मनोज निषाद, पवन अग्रवाल एवं समस्त प्रत्याशी सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।