भगवान राम के जयकारों के बीच मनाया दशहरा, रावण दहन में शामिल हुए विधायक अनुज

Admin 2025-10-02

विजयादशमी पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है- अनुज*

news-banner



धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत खरोरा में अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें धरसींवा विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए|    
कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर तक उत्सव का आनंद लिया|
 इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।
प्रभु श्री राम ने जो संदेश विश्व को दिया उसी पथ पर चलते हुए आगे बढ़ना हैं,प्रभु श्री राम का संदेश स्पष्ट है, अन्याय चाहे कितना भी विकराल क्यों न हो, धर्म की ज्योति अंततः उसे भस्म कर देती है।  
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल नगर अध्यक्ष सुनीता सोनी नगर उपाध्यक्ष सुमित सेन सहित जनप्रतिनिधि गण व जनसमूह उपस्थित रहे|

Share It On: