रिपोर्ट संजय सेन
तिल्दा-नेवरा। दीपावली का त्यौहार नजदीक है। त्यौहार का स्वागत करने बाजार सजकर तैयार है। बाजार में बढ़ती ग्राहकों की भीड़ और यातायात के दबाव को व्यवस्थित करने प्रशासन और पुलिस की टीम सड़क पर उतरी है। त्यौहार के उल्लास में राहगीरों और ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करने पड़े इसके लिए लगातार समझाइश दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि त्यौहारों के आगमन के मद्देनजर,तिल्दा नगर पालिका क्षेत्र के व्यवसायियों को प्रशासन,पुलिस और नगर पालिका द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सहयोग प्रदान करने के लिए विशेष रूप से समझाइश दी गई। दिवाली के इस पावन और उल्लासमय त्यौहार के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई। इस अवसर पर, सभी संबंधित पक्षों को मिलकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, ताकि त्योहार का आनंद सभी लोग बिना किसी बाधा के ले सकें और सामूहिक रूप से इस खुशी के मौके को मनाने में सहयोग कर सकें।
औद्योगिक क्षेत्र तिल्दा में क्षमता से कही ज्यादा आबादी और वाहनों व भारी वाहनों के दबाव के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यस्त सड़क मार्ग के मद्देनजर तिल्दा नगर पालिका क्षेत्र के व्यवसायियों को प्रशासन,पुलिस और नगर पालिका के द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सहयोग प्रदान करने के लिए समझाइश दी गई। सीएमओ तिल्दा अनीश ठाकुर, तहसीलदार तिल्दा नेवरा सहित पुलिस बल उपस्थित रहे एसडीएम आशुतोष देवांगन ने कहा कि तिल्दा नेवरा के व्यापारियों से मिलकर समझाइश दी। त्यौहार के दौरान सड़कों तक समान नहीं फैलाने कहा गया।
दिवाली त्यौहार पर राहगीरों,आम जनता सहित ग्राहकों को परेशानी न हो ध्यान रखने कहा गया। सभी से सहभागिता की अपील की गई।