दीपावली पर्व के दौरान सजग रहि पुलिस प्रशासन शांति भंग करने वाले 14 असमाजिक तत्व गिरफ्तार

Admin 2025-10-22

पुलिस ने दीपावली और मातर पर्व के दौरान अपराधियों पर चलाया कानून का डंडा

news-banner


रिपोर्ट संजय सेन 

तिल्दा नेवरा पुलिस ने दीपावली और मातर पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले 14 असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट बनने पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने और नशामुक्त रहने की अपील की है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में पप्पू गोस्वामी, राजकुमार निषाद, सोमू धीवर, रंजीत धीवर, बलदेव धीवर, सत्यम कुमार जांगडे, आकाश जांगडे, राजेन्द्र प्रसाद, मुकेश कुमार जांगडे, यश कुमार सायतोडे, राहुल यदु, आशु उईके, विक्की पोर्ते और लोकेश साहू शामिल हैं। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Share It On: