खरोरा के निजी अस्पताल ने कर दी नाबालिक की प्रसव, शासन प्रशासन बेखबर

Date: 2025-11-23

खरोरा के आनंद हॉस्पिटल का मामला

news-banner
रायपुर।
             छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला के खरोरा थानाक्षेत्र अंतर्गत निजी अस्पताल आनंद हॉस्पिटल ने बिना सतर्कता बरती नाबालिग विवाहिता का प्रसव कराया, हालांकि नाबालिक विवाहिता ने शिशु को जन्म दिया है।
             इस मामले पर स्थानीय खरोरा थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन या किसी तरह से कोई सूचना इस संबंध में नहीं मिली है। जिसके बाद हमारी टुडे न्यूज की टीम ने स्वास्थ विभाग के अधिकारी से जानकारी मांगी तो बीएमओ उमा पैकरा ने कहा कि इसकी कोई जानकारी नहीं है। वही रायपुर जिला स्वास्थ अधिकारी मिथलेश चौधरी ने कहा कि इसकी सर्वप्रथम जानकारी स्थानीय थाना क्षेत्र में देकर स्वास्थ विभाग को दी जाती है।
              मुखबिर की सूचना के मुताबिक युवती की उम्र 15 से 16 वर्ष की बीच बताई जा रही है लेकिन आनंद अस्पताल प्रबंधन द्वारा शासन प्रशासन को सूचना दिए बगैर प्रसव कराना पूरे अस्पताल प्रबंधन को संदेह के घेरे में खड़ा करता है। वही नाबालिक का विवाह होना और उनकी गर्भवती होकर मां बनना उसके बाद तक महिला बाल विकास जैसे विभाग को जानकारी तक नहीं होना शासन की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं पर सवाल खड़े करती हैं।
             टुडे न्यूज के सवाल पर आनंद हॉस्पिटल के डॉक्टर देवेश वर्मा ने कहा कि हमारे अस्पताल में नाबालिक बच्ची का प्रसव कराया गया है बाकी जानकारी कुछ देर बाद देने की कही लेकिन किसी तरह कोई जवाब नहीं दिया गया।

 क्या महिलाबाल विकास विभाग व स्वास्थ विभाग करेगी कार्यवाही
             नाबालिक बच्ची का मां बनना उनके परिजन पर सवाल उठाता है वही निजी अस्पताल प्रबंधन का गुपचुप तरीके से प्रसव कराना बाल विवाह जैसे अपराध को बढ़ावा देने का कृत्य कर रहा है। बहरहाल देखा जा रहा है कि इस पर शासन प्रशासन क्या प्रतिक्रिया दिखाती हैं जिससे किसी अन्य नाबालिक बच्ची की जिंदगी नर्क न बने और बेटी पढ़े और आगे बढ़े।

Share It On:

Leave Your Comments