कठिया नंबर 1 एवं पचरी में मंगलम सीमेंट कंपनी द्वारा प्रस्तावित चूना खदान परियोजना के संबंध में जनसुनवाई संपन्न

Date: 2025-12-02

कठिया–पचरी चूना खदान परियोजना हेतु ग्राम आलेसुर में जनसुनवाई संपन्न, ग्रामीणों ने अपनी महत्वपूर्ण राय रखी

news-banner
संजय सेन 

रायपुर 


तिल्दा ब्लॉक के ग्राम कठिया नंबर 1 एवं पचरी में मंगलम सीमेंट कंपनी द्वारा प्रस्तावित चूना खदान परियोजना के संबंध में जनसुनवाई का आयोजन सोमवार को ग्राम आलेसुर में किया गया। कार्यक्रम में कुछ ग्रामीण उपस्थित हुए तथा परियोजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अपनी राय और सुझाव साझा किए।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम कठिया के नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्होंने परियोजना तथा जनसुनवाई स्थल को लेकर अपनी चिंताएँ और सुझाव सकारात्मक रूप से प्रस्तुत किए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जनसुनवाई की जानकारी अधिक व्यापक रूप से साझा की जाती, तो वे और भी बड़े स्तर पर भागीदारी कर पाते। 
सतनामी समाज के पप्पू पुरैना तथा उनके सहयोगियों ने परियोजना से जुड़े बिंदुओं पर अपनी राय रखी। सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला ने भी कई महत्वपूर्ण सवाल और सुझाव प्रस्तुत किए तथा जनसुनवाई को आगे और व्यापक रूप में आयोजित करने की आवश्यकता जताई। इसी प्रकार पेंड्रा वन जलाशय बचाओ किसान संघर्ष समिति के सचिव घनश्याम वर्मा ने भी अपने विचार साझा किए।
दूसरी ओर, सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं पचरी के सरपंच अभिषेक वर्मा ने कहा कि योग्यता अनुसार अंचल के युवाओ को रोजगार मिले, जमीन की खरीदी बिना किसी दलाल के सीधे किसानों से खरीदे सरपंच सहित कुछ अन्य लोगों ने परियोजना का समर्थन करते हुए इसे विकास का माध्यम बताया और सुझाव दिया कि सभी पक्ष मिलकर संवाद के माध्यम से आगे बढ़ें।
ग्रामीणों ने इस बात पर भी जोर दिया कि भविष्य में सूचना का व्यापक प्रसार होने से अधिक सहभागिता सुनिश्चित होगी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सकेगी।
कार्यक्रम के अंत में एडीएम द्वारा जनसुनवाई को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न घोषित किया गया।

Share It On:

Leave Your Comments