तिल्दा खंड। संघ के शताब्दी वर्ष के सात बिंदुओं के अंतर्गत हिन्दू सम्मेलन का कार्यक्रम बहेसर मंडल (तिल्दा खंड) के ग्राम खम्हरिया मे 14 दिसम्बर रविवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक होना निश्चित हुआ है। आयोजन समिति के प्रमुख तुलाराम वर्मा जी ने जानकारी दी है कि खम्हरिया के छत्रपति शिवाजी महाराज वॉलीबॉल मैदान मे भव्य हिन्दू सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न वक्ताओं के विचार सुनने का अवसर मिलने वाला है। यहाँ 6 गावों से लगभग 500 पुरुषों, मातृशक्ति और युवा वर्ग के बैठने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है।
ग्राम बहेसर, ताराशिव, बरतोरी, कोनारी, नकटी और खम्हरिया में प्रभात फेरी करके लोगों को आयोजन स्थल पर पहुँचने का आग्रह किया जा रहा है।
सभी गांवों के ग्राम समिति,वार्ड समिति , घर-घर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कर रहे हैं।