खरोरा की रश्मि वर्मा बनी भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष

Date: 2025-12-20

news-banner
खरोरा,
          नगर खरोरा की पूर्व पार्षद व पूर्व जिला उपाध्यक्ष सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता रश्मि वर्मा को भाजपा ने भरोसा दिखाते हुए रायपुर ग्रामीण जिले की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष का दायित्व दिया है, जिसके बाद से खरोरा अंचल सहीत रायपुर ग्रामीण में भाजपाइयों में महिला कार्यकर्ताओं उत्साह देखा जा रहा है।
           भाजपा महीला मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष बनने के बाद रश्मि वर्मा ने प्रदेष अध्यक्ष किरण सिंह देव व महीला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी सहीत शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व नारी शक्ति को संगठित कर सेवा, समर्पण और संगठन के माध्यम से जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने की प्रेरणा है। जिसे मैं पूरी निष्ठा से इस विश्वास पर खरी उतरने का प्रयास करूँगी।

Share It On:

Leave Your Comments