खरोरा,
ग्राम मुड़पार निवासी दानेंद्र ध्रुव का आकस्मिक निधन हो गया। वे मात्र 28 वर्ष के थे। उनके असमय निधन से पूरे ग्राम में शोक व्याप्त हो गई। दानेंद्र ध्रुव, ध्रुव समाज के सक्रिय सदस्य थे। वे रिटायर्ड रेलवे अधिकारी स्वर्गीय चोवा बिसाहिन ध्रुव के सुपुत्र एवं नेम सिंह लोकनाथ के भतीजे थे। दानेंद्र अपने परिवार के प्रिय सदस्य थे और अपने व्यवहार के लिए समाज में सम्मानित थे।
वे अपने परिवार में संतोष ध्रुव, झालेनेद्र, भिलेंद्र, मनीष, युगल किशोर, डेविड, ऋषि, पीयूष एवं मधु रानी के सबसे छोटे भाई थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। स्वर्गीय दानेंद्र ध्रुव को श्रद्धांजलि अर्पित करने आयोजित कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों सहित जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।