संजय सेन, रायपुर।
तिल्दा समीपस्थ ग्राम किरना में हिन्दू सम्मलेन का आयोजन हुआ। इस आयोजन में मुख्य रूप से सौम्या सखी महामंडेलश्वर किन्नर अखाड़ा व
गौतमानंद बाबा, हिंदू जागरण मंच के केंद्रीय टोली के सदस्य, निश्चय वाजपेयी, विभिन्न समाज प्रमुखों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारत माता की आरती की गई। वही लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक सिंगार का आयोजन किया गया।
महामंडेलश्वर सखी ने कहा कि आज पूरी दुनिया अनैतिकता, अधर्म, अन्याय, युद्ध, जल और पर्यावरण संकट से जूझ रही है। ऐसी स्थिति में हिंदू समाज का दायित्व बनता है कि वह धर्म को आधार बनाकर मानवता के रक्षक के रूप में खड़ा हों।
निश्चय वाजपेई ने इतिहास का स्मरण कराते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों ने शक्ति के बल पर शोषण, दमन और गुलामी का रास्ता अपनाया, जबकि भारत ने कभी ऐसा नहीं किया। भारत के राजाओं, संतों, ऋषियों और महापुरुषों ने मानवता, करुणा व समरसता का मार्ग दिखाया। यही कारण है कि आज भारत का कर्तव्य है कि वह विश्व गुरु बने, लेकिन शोषणकारी नहीं बल्कि मार्गदर्शक के रूप में।
सम्मलेन के अंत में भोजन प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, बलराम यदु, मंडल कार्यवाह पंकज ध्रुव, टी आर गौतम, राजेश सिंह, डोमार निषाद, पवन साहू, कृष्ण कुमार वर्मा सरपंच टंडवा, देवेंद्र वर्मा सरपंच जोता, दिलेंद्र साहू, महेश साहू, राजेश बंछोर, भागवत साहू, डॉ सचिन सेन, शुभम सोनी, संदीप यदु उपस्थित रहे। हिन्दू सम्मलेन में टंडवा, बैकुंठ, सिलपट्टी, जलसो, नीनवा जोता के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।