बच्चों के साथ लोक गीतों में झूमे मंत्री टंकराम वर्मा

Admin 2026-01-14

सांस्कृतिक समागम में एक से बढ़कर एक विविध सांस्कृतिक कला का हुआ प्रदर्शन

news-banner
संजय सेन, रायपुर।
          युवा दिवस के अवसर पर तिल्दा-नेवरा के सांस्कृतिक भवन परिसर में भव्य सांस्कृतिक समागम का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों के स्कूल से छात्रों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा छात्रों के साथ लोक गीतों में जमकर झूमे। कुल 31 टीमों ने इस समागम में भाग लिया। गेड़ी नृत्य, सुवा नृत्य, बारहमासी नृत्य, ऑपरेशन सिंदूर पर अभिनय प्रस्तुत किया गया।
          मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद के बारे पढ़ना चाहिए। उनकी जीवनी को विचार करना चाहिए। हमें सदैव अनुशासन और मर्यादा में रहकर पूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे सफलता मिलती है। मंत्री वर्मा ने दार्शनिक सुकरात की प्रेरणा दायक कहानी बच्चों को सुनाई।
          पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति का वैभव पूरे विश्व में दिखाया और हमारी परम्परा की महत्व को बताया। भारत में खनिज हो या ज्ञान रत्न सब भरपूर है। देश के युवाओं को इसमें गर्व करते हुए जुड़ने की जरूरत है
स्वामी जी के जैसे युवा बने देश निर्बाध रूप से आगे बढ़ता रहेगा।
          इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, नपा अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा, ईश्वर यदु, पवन अग्रवाल, राम पंजवानी मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा , विकाश सुखवानी, गिरीश साहू, राजू कुरैशी ,गोपाल साहू, संजय साहू,टेकराम यादव, भारत वर्मा, डागेश्वर यदु, सतीश निषाद, राजकुमार, सहित एसडीएम आशुतोष देवांगन सहित आमजन उपस्थित रहे।

Share It On: