स्वामी विवेकानंद की 164 वीं जयंती व मैराथन दौड़

Admin 2026-01-14

रोहित वर्मा, खरोरा।

news-banner
           सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्य. विद्यालय खरोरा में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 164 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीताराम यादव (सेवानिवृत प्राचार्य व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खरोरा उपखण्ड खण्ड संघचालक), राजेश चौहान (समाज सेवी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खरोरा खण्ड व्यवस्था प्रमुख) व प्राचार्य अश्वनी पाटकर द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित किया गया। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत प्राचार्य अश्वनी पाटकर के द्वारा कराया गया। इसी उपलक्ष्य में विद्यालयस्तर पर कक्षा 9 वीं से 12 वी तकं के भैया/बहनों का मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। अतिथियो ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन व भारत वर्ष में किये गये उनके योगदान का महत्व बताये साथ ही इस दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाये जाने के महत्व को बतलाया गया। विवेकानंद जी के विचार विश्व के अनेक देशो ने भी ग्रहण किये है।
          रन फॉर स्वदेशी संकल्प दौड़ युवाओ को ध्यान में रखकर एक प्रेरक कार्यक्रम श्रृंखला है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी मूल्यों, राष्ट्रीय गौरव और स्वामी विवेकानंद की शाश्वत शिक्षाओं का प्रसार करना है। यह आयोजन छात्रों, युवा समूहों और समुदाय को फिटनेस, जागरूकता तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वामी विवेकानंद जयंती मनाने हेतु जोड़ता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय उत्पाद अपनाने, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और आत्मनिर्भर भारत की भावना को सृदृढ़ करने के लिए प्रेरित करना है। विद्यालयस्तर पर 7 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक सूर्य नमस्कार सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका समापन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने पर उनका आभार व्यक्त किया।

Share It On: