रायपुर जिले के कुम्हारी सोसायटी में 746 बोरी धान की हेरा फेरी

Date: 2026-01-31

समिति ने प्रबंधक कृष्णा साहू के ऊपर एफ आई आर के लिए थाने में सौंपा आवेदन

news-banner
संजय सेन, रायपुर।
         रायपुर जिले के धरसीवां बैंक अंतर्गत प्राथमिक कृषि सेवा समिति कुम्हारी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां समिति प्रबन्धक ने अपने ही समिति को 1413819 रुपए की चपत लगा दी है दअरसल किसान आलोक शर्मा द्वारा  21 जनवरी को 104 बोरी धान बेची गई जिसको समिति प्रबंधक कृष्णा साहू द्वारा 850 बोरी रूप पंजी में दर्ज कर दिया गया इस तरह कुल 746 बोरी धान अतिरिक्त के रूप में किसान आलोक शर्मा ने नाम से पंजी हो जिसके बाद उनके सहकारी बैंक की खाते में सात लाख छै हजार नौ सौ रुपए ट्रांसफर किया  गया इस तरह कुल 1413819 रुपए की नुकसान कृषि समिति को हुई।

समिति को नोडल अधिकारी किसान की पुत्री 
           इस घटना से सबसे इत्तेफाक सामने आया है जिसमें कलेक्टर द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी श्रृंखला शर्मा किसान आलोक शर्मा की पुत्री हैं जो पूरे मामले पर बयान दर्ज की है।
          वही इस घटना के बाद कलेक्टर द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी श्रृंखला शर्मा कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा पूरे विवरण की जांच व बयान लिया गया जिसमें हेमाल अजित यादव, संतोष यादव द्वारा आलोक शर्मा की अबतक कुल 104 बोरी धान तौलने की बात कही गई वही अन्य दर्ज धान की जानकारी नहीं होने की बात कही वही किसान आलोक शर्मा द्वारा 21 जनवरी को कुल 104 बोरी धान बेचने की बात कही वही अतिरिक्त धान जो फर्जी तरीके से मेरे खाते में दर्ज किया गया उसकी राशिआने पर वापसी करने बात कही।
          वही इस मामले पर समिति प्रबंधक कृष्णा साहू ने भूलवश 104 की जगह 850 बोरी पावती काटने की बात कही गई
           वही इस मामले पर सहकारिता सीईओ अरविंद गोयल ने कहा कि 104 बोरा  धान को से 850 बोरा के रूप में दर्ज किया गया है जिसका मामला का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। मामले की जानकारी कलेक्टर को दी गई है वही किसान ने अबतक अपने खाते से राशि नहीं निकाली गई है।

Share It On:

Leave Your Comments