खरोरा,
छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं सतनामी समाज युवराज गुरु, गुरु खुशवंत दास के अगवाई में 18 फरवरी से सतनाम भवन मोवा रायपुर से गिरोदपुरी धाम के लिए निकली सतनाम सद्भाव पदयात्रा आज ग्राम केशला पहुंची जहां बहुत ही धूमधाम, आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित गुरु खुशवंत साहेब को केशला वासियों ने गांव में सीटी बस संचालन को एक किलोमीटर आगे बढ़ाते हुए खरोरा से केसला तक संचालन हेतू ज़िला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल की उपस्थिती में सरपंच मया वंशे, अमृत देवांगन, भुनेश्वर देवांगन, मनीष साहू एवं ग्राम वासियों ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को ज्ञापन सौंपा इस दौरान सरपंच मया वंशे ने बताया कि गांव तक सीटी बस परिवहन से लोगों को दो किलोमीटर तक पैदल चलने से निजात मिलेगा वहीं गांव के व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु ख़ुशवंत साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में सतनाम समाज के प्रमुख पदाधिकारी, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच मया वंशे, उपसरपंच लोमश देवांगन, पंचगण वीरेंद्र बंजारे, उत्तरा मनीष वर्मा, कुंती निर्मलकर, गायत्री देवांगन, तुलसी सारथी, उमेश लहरें, गायत्री कुर्रे, सरस्वती सिन्हा, मुरली एवं ग्राम केशला के सभी पंच और ग्रामवासी उपस्थित रहे।