खरोरा में फिर हुई हत्या की बड़ी घटना : दिनदहाड़े चाकू बाजी से युवक की मौत

Date: 2026-03-05

संजय सेन, रायपुर। खरोरा अंचल में बढ़ रहे आपराधिक मामले

news-banner
 खरोरा, 
           खरोरा क्षेत्र में एक हफ्ते के अंदर दूसरी हत्या का मामला सामने आया है हत्या का यह मामला होली के दिन खरोरा समीपस्थ ग्राम माठ का है जहां महामाया मंदिर के पास साउंड बॉक्स लगाकर बच्चे और लड़के लोग डांस कर रहे थे कि अचानक 16 वर्षीय देवा पटेल का कमल नारायण यादव व देवा वर्मा के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी और झूमा-झुटकी हो गई जिसके बाद रामेश्वर पटेल ने यह लड़ाई को देखकर घर में बताया जहां उसकी मां धारदार हाशिया व रामेश्वर पटेल चाकू लाकर देवा वर्मा व कमलनारायण यादव व होली मनाने गांव आए मोहित धीवर तीनों के ऊपर चाकू व हाशिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसके बाद मोहित धीवर का हॉस्पिटल ले जाते समय मृत्यु हो गई वही कमलनारायण यादव व देवा वर्मा की इलाज जारी है वही ग्रामवासियों के अनुसार रामेश्वर पटेल की मां भी इस घटना में संलिप्तता की बात आई है जिसमें वह हाशिया से वार की है।

 मृतक मोहित जन्म दिवस व होली मनाने 6 महीने बाद आया था गांव
          मृतक मोहित धीवर अपने मामा के गांव में रहता था उनका 4 मार्च को जन्म दिवस होने के कारण उनके दोस्तों के कहने पर वह महीनो बाद माठ जन्म दिवस व होली मनाने आया था वहीं जन्म दिवस के दिन उनकी मौत होने पर पूरे गांव में मातम पसरा छाया है।
           खरोरा अंचल में लगातार बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं से क्षेत्र वासियों की चिंता लगातार बढ़ रही है वही पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी ग्रामीण अंचलों में बढ़ाने की कवायद ग्रामीण जन कह रहे हैं।
          इस मामले पर खरोरा थाना प्रभारी के के कुशवाहा ने कहा कि इस घटना आरोपी रामेश्वर पटेल व उनकी मां भी शामिल है आरोपी व मृतक लगभग 20/22 वर्ष के है।

Share It On:

Leave Your Comments