रिपोर्ट संजय सेन
खरोरा। खरोरा शहर में यातायात व शहर की शान्ति में बाधा उत्पन्न करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ खरोरा पुलिस की सख्त कार्रवाई से कानून व्यवस्था मजबूत होती दिखाई दे रही है। थाना प्रभारी कृष्ण कुशवाहा के नेतृत्व में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान ने शराबियों और जुआरियों में खौफ पैदा कर दिया है। लगातार हो रही कार्रवाई से नगर में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगती नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार टीआई कृष्ण कुशवाहा स्वयं पुलिस टीम के साथ देर रात तक बाइक पर गश्त करते हुए शहर की गलियों, मोहल्लों, चौक-चौराहों और ढाबों पर अचानक चेकिंग कर रहे हैं। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और जुआ खेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में कई लोगों को पकड़कर गिरफ्तार किया गया है और उन्हें जेल भी भेजा गया है।
कार नहीं, अब बाइक पर गश्त-
पहले पुलिस पेट्रोलिंग कार से गश्त करती थी, जिसे देखकर कई शराबी और असामाजिक तत्व पहले ही भाग जाया करते थे। ऐसे में उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता था। इस स्थिति को देखते हुए टीआई कृष्ण कुशवाहा ने नई रणनीति अपनाते हुए स्वयं बाइक पर गश्त शुरू की है। बाइक से अचानक पहुंचकर पुलिस टीम आसानी से असामाजिक तत्वों को पकड़ रही है।
नगरवासीयो में चेहरो पर खुसी , बढ़ी विश्वास भावना
लगातार हो रही कार्रवाई से नगर खरोरा में कानून व्यवस्था मजबूत होती दिखाई दे रही है। आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और लोग खुलकर पुलिस की इस मुहिम की सराहना कर रहे हैं। नगरवासियों का कहना है कि लगातार इसी तरह शहर एवम ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार गस्त बढाई जानी चाहिए जिससे सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी और जुआ खेलने की घटनाओं में कमी होगी
पुलिस का कहना है कि नगर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।