तिल्दा,
तिल्दा-नेवरा के ग्राम पंचायत खमरिया स्थित श्री नकोडा पाइप इम्पेक्स प्रा. लि. प्लांट में काम के दौरान महिला मजदूर सुनीता धृतलहरे की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट प्रबंधन ने महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद भी समय पर इलाज नहीं कराया, जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि जब से यह उद्योग क्षेत्र में स्थापित हुआ है, तब से इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजदूरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वन विभाग के पौधों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
परिवार को मदद नहीं मिलने से ग्रामीण नाराज हैं और प्लांट गेट के सामने धरने की चेतावनी दी है। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।