हम सभी के मार्गदर्शक हैं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर : अनिल अग्रवाल*

Date: 2026-04-16

ग्राम पंचायत देवरी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई*

news-banner



*

संजय सेन 

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा समीपस्थ ग्राम पंचायत देवरी में भारतीय संविधान के निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

अपने संबोधन में अनिल अग्रवाल ने कहा, _"बाबा साहब सामाजिक समरसता के प्रणेता रहे। उन्होंने जीवनभर छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और हमें शिक्षा, संगठन व संघर्ष का मंत्र दिया। वे हम सभी के मार्गदर्शक हैं।"_

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का रास्ता दिखाया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

इस दौरान समस्त ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन 'जय भीम' के नारों के साथ हुआ।

Share It On:

Leave Your Comments