कांग्रेस से मिराज ख़ान बने बूथ अध्यक्ष

Date: 2026-04-16

जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का दायित्व दिया

news-banner
रिपोर्ट संजय सेन 

खरोरा  क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मिराज ख़ान को बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिन्हें  बूथ नंबर 90,खरोरा  की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गिलहरे  और खरोरा मंडल अध्यक्ष रविंदर बबलू भाटिया और खरोरा सेक्टर प्रभारी कपिल नशीने द्वारा की गई है। पार्टी नेतृत्व ने मिराज ख़ान पर भरोसा जताते हुए उन्हें जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का दायित्व दिया है। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

वही पूर्व नगर पंचायत एल्डरमेन निलेश चंद्रवंशी ने पार्टी का आभार जताते हुए मिराज ख़ान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिराज ख़ान एक योग्य युवा हैं, जो लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मिराज ख़ान की भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी पकड़ क्षेत्र में मजबूत है और वे कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मिराज ख़ान की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी को उम्मीद है कि इससे चुनावी तैयारियों को नई गति मिलेगी।

Share It On:

Leave Your Comments