संजय सेन
*रायपुर, 2 मई 2026।* आज दोपहर आपके फोन पर अचानक तेज आवाज के साथ एक मैसेज फ्लैश हुआ होगा। घबराने की जरूरत नहीं, ये भारत सरकार के दूरसंचार विभाग का टेस्ट अलर्ट था।
*क्या है पूरा मामला:*
दूरसंचार विभाग ने देशभर में 'सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम' का टेस्ट किया। लाखों मोबाइल यूजर्स के फोन पर बीप के साथ मैसेज भेजा गया: "यह एक नमूना परीक्षण संदेश है। कृपया ध्यान न दें, किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं।"
*क्यों जरूरी है ये 'आपदा कवच':*
- *तेज चेतावनी*: भूकंप, बाढ़, चक्रवात या किसी भी आपात स्थिति में करोड़ों लोगों को एक साथ अलर्ट मिलेगा
- *नेटवर्क फेल तो भी चलेगा*: ये सामान्य SMS से अलग है। नेटवर्क जाम होने पर भी मैसेज पहुंचेगा
- *NDMA की तैयारी*: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आपदा से पहले लोगों को सचेत करने के लिए ये सिस्टम बना रहा है
ये सिर्फ टेस्ट था। असली आपदा में इसी तरह आपका फोन बजकर आपको सतर्क करेगा।
*आपके पास आया था ये अलर्ट? कमेंट में बताओ।*