ग्वालियर में बारिश का अलर्ट, 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, फिर होगी भीषण गर्मी

Hemant Dewangan 2026-05-07

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल हल्का ठंडा बना हुआ है. मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल समेत प्रदेश के 11 जिलों में बारिश आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार की शाम से कुछ इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ है।

news-banner
ग्वालियर,
           मध्य प्रदेश के मौसम में फिलहाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिख रहा है. जिसके चलते कई जिलों में बारिश आंधी तूफान की संभावना बनी हुई है. हालांकि गुरुवार से कुछ जिलों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है. भोपाल से लेकर ग्वालियर चंबल तक बारिश आंधी तूफान का असर कुछ अंचलों में रहेगा. वहीं मालवा-निमाड़ में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होने की संभावना है. यहां पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिख रहा है. ग्वालियर चंबल में बारिश की संभावना जताई गई है. यहां पिछले दो दिनों से लगातार शाम के वक्त बारिश हुई है. ग्वालियर समेत आसपास के कुछ इलाकों में गुरुवार की शाम से बारिश का दौर शुरू हुआ है।

ग्वालियर में बारिश का अलर्ट
           ग्वालियर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. गुरुवार को भी यहां बारिश की संभावना है. हालांकि सुबह के वक्त से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में उछाल दिख रहा है. लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को शाम तक बारिश का दौर शुरू हो सकता है. फिलहाल ग्वालियर के तापमान में गिरावट दर्ज है. यहां फिलहाल अधिकतम तापमान 33 डिग्री बना हुआ है. जबकि न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री तक चला गया था. क्योंकि ग्वालियर में सबसे ज्यादा अब तक 2.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. जिससे मौसम पूरी तरह से बदल चुका है. हालांकि बीच-बीच में हो रही उमस से तेज धूप और गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है।

ग्वालियर में फिर होगी गर्मी-
           मौसम विभाग का कहना है कि धीरे-धीरे पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होता जा रहा है. जिसके बाद तापमान में बदलाव दिख रहा है. फिलहाल यहां कोई मौजूदा मौसमी सिस्टम सक्रिए नहीं है. ऐसे में 9 मई तक तापमान में बढ़ोत्तरी होना शुरू होगी. ऐसे में ग्वालियर-चंबल में तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है. जिससे गर्मी का एक दौर फिर से शुरू होगा. जो मई के महीने में रहने की पूरी संभावना है. ग्वालियर-चंबल में भीषण गर्मी की संभावना बन रही है. 

मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. जहां कई इलाकों में गर्मी का असर फिर से बढ़ने वाला है. फिलहाल एमपी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री बना हुआ है. ऐसे में तेज गर्मी का असर अभी एमपी में नहीं दिख रहा है. लेकिन कुछ दिनों में मौसम फिर से बदल सकता है. ||


Share It On: