स्कूटी पर मोटर देख पुलिस हैरान, पेंच खोलते ही फटी रह गई आंखें, निकला 50 लाख का काला खजाना

Hemant Dewangan 2026-05-07

मंदसौर में तस्करी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को रोक कर जब उसकी तलाशी लिए तो पुलिस भी हैरान रह गई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

news-banner
मंदसौर,
           मंदसौर जिले में तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को रोककर जब उसकी तलाशी ली, तो पुलिस भी हैरान रह गई. मिली जानकारी के मुताबिक, एक विद्युत मोटर के अंदर अफीम और ड्रग्स की तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने आरोपी इमरान पठान उर्फ बंटी पठान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने 50 लाख रुपए से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स, अफीम और तस्करी में उपयोग किए गए वाहन को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है |
       बताया जा रहा है कि मंदसौर की कोतवाली पुलिस को बीती रात सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ अफीम और सिंथेटिक ड्रग MDMA की तस्करी कर ले जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए हुलिए के स्कूटी सवार को रोककर तलाशी ली, तो पुलिस भी हैरान रह गई. शातिर तस्कर पानी की मोटर में अफीम और MDMA छिपाकर ले जा रहा था. आरोपी ने तस्करी का ऐसा तरीका अपनाया था कि आसानी से किसी को शक न हो और मादक पदार्थ तस्करी का पता न चले. मुखबिर की सटीक सूचना के कारण पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई |
आरोपी पर मामला किया दर्ज-
           आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 500 ग्राम MDMA और 500 ग्राम अफीम बरामद हुई. आरोपी की पहचान इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम दावतखेड़ी, मंदसौर के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी का वाहन जब्त कर उसके खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 8, 18, 22 और 29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी के कारोबार में और कितने लोग शामिल हैं तथा वह कब से इस अवैध कारोबार में लिप्त है |
आरोपी से इतना सामान बरामद-
           बता दें कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम दावतखेड़ी, मंदसौर के रूप में हुई है. आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध MD ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है. इसके अलावा, 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए है, भी जब्त की गई. पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्कूटी वाहन, लगभग 70 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन तथा 2 हजार रुपए कीमत की विद्युत मशीन भी जब्त की है. कुल जब्त मशरुका की कीमत लगभग 51 लाख 72 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस का दावा है कि जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत 50 लाख रुपए से अधिक है |

Share It On: