भाजपा तिल्दा मंडल की मासिक बैठक में बूथ मजबूती और योजना प्रचार पर मंथन

Hemant Dewangan 2026-05-07

तिल्दा-नेवरा भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल तिल्दा की मासिक संगठनात्मक बैठक गुरुवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में हुई।

news-banner

तिल्दा-नेवरा,

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल तिल्दा की मासिक संगठनात्मक बैठक गुरुवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार निषाद ने की। मंडल प्रभारी अरविंद ठाकुर एवं अनिल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।  

मुख्य वक्ता अरविंद ठाकुर ने कहा, "भाजपा की ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। हमें मोर्चा-प्रकोष्ठों का गठन समय पर पूरा कर हर वर्ग तक पहुंचना है। सभी शक्ति केंद्र प्रभारी अपनी बैठकें शीघ्र करें और केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। 
पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि आगामी 2026 में होने वाले निकाय चुनावों के लिए अभी से बूथ जीतो, चुनाव जीतो के संकल्प के साथ जुटना होगा। संगठन ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।" इसलिए सक्रियता के साथ कार्यकर्ताओं से जुड़े रहे ।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए तीन प्रमुख निर्णय लिए गए। पहला, मंडल के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों का गठन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। दूसरा, सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक व सह-संयोजकों को अपने-अपने शक्ति केंद्रों की बैठक जल्द आयोजित करने को कहा गया। तीसरा, केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाई गई।  
मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद ने कहा कि "बूथ जीता, चुनाव जीता" के मंत्र पर काम करते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।  
इस अवसर पर राम पंजवानी, स्वाति वर्मा, नरेंद्र शर्मा, रानी सौरभ जैन, पार्षद विनोद नेताम, पार्षद दिनेश साहू, सुरेश वर्मा, गोपाल साहू, प्रेम कोसले, सौरभ जैन, राजू कुरैशी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share It On: