घर में 2 दिन से पड़ी थी लाश, बगल में बेसुध होकर खाना बना रहे थे बीमार पत्नी-बेटा

Hemant Dewangan 2026-05-28

छतरपुर में एक घर में दो दिन बंद एक शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक का शव कमरे में दो दिन पड़ा हुआ था और उसकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी खाना बनाने में व्यस्त थी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राथमिक जांच में सुसाइड की आशंका जताई ज

news-banner
मघ्यप्रदेश,
         छतरपुर जिले की श्रीराम कॉलोनी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. घर के एक बंद कमरे में पिछले दो दिनों से पड़े शेयर मार्केट ट्रेडर राजेश अग्रवाल (50) का शव मिलने से सनसनी फैल गई. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए. मृतक का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और उनकी नाक से खूब बह रहा था, जबकि उनके ठीक सामने लैपटॉप चालू हालत में था, जिसकी स्क्रीन पर MCX और शेयर बाजार का पोर्टल खुला हुआ था और उस पर लगातार आंकड़े बदल रहे थे।
पत्नी बना रहा थी खाना-
         इस खौफनाक मंजर के बीच घर का माहौल और भी हैरान करने वाला था. मृतक की पत्नी और बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जिसके कारण उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि घर के मुखिया की मौत हो चुकी है. पुलिस जब कमरे की जांच कर रही थी, तब भी बेसुध पत्नी रसोई में रोटियां बनाने में व्यस्त थी और बेटा सोफे पर शांत बैठा हुआ था. इस स्थिति को देख मृतक की 90 वर्षीय बुजुर्ग मां गहरे सदमे में हैं। 
सुसाइड की आशंका-
        आशंका जताई जा रही है मृतक राजेश अग्रवाल भारी कर्जे में डूबे हुए थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट और हिसाब-किताब का पर्चा भी मिला है. इस पर्चे में कई है।
झांसी का रहने वाला है परिवार-
         पुलिस के अनुसार, यह परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बरुआसागर का रहने वाला था, जो वहां का मकान बेचकर लंबे समय से छतरपुर में रह रहा था. राजेश अग्रवाल मंगलवार रात करीब 8 से 9 बजे अपने कमरे में गए थे, जिसके बाद वह बाहर नहीं निकले. चूंकि वह अक्सर ट्रेडिंग के सिलसिले में कई-कई घंटे कमरे में बंद रहते थे, इसलिए परिवार को शुरुआत में कोई शक नहीं हुआ।
पुलिस जांच में जुटी-
        जब दो दिनों तक उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ, तो पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर दरवाजा खटखटाया और फिर धक्का देकर अंदर घुसी. जांच के दौरान मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे ने पुलिस को एक रजिस्टर सौंपकर रिश्तेदारों के नंबर दिए, इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया. मृतक की पत्नी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही हैं. पुलिस ने एफएल टीम की मदद से लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त की है।

Share It On: