गांजे के नशे ने बिगाड़ा मानसिक संतुलन! कुल्हाड़ी से काटकर कुएं में फेंका प्राइवेट पार्ट, शख्स बोला-साधु बनना चाहता हूं

Hemant Dewangan 2026-05-30

छतरपुर में एक युवक ने साधु बनने और गृहस्थ जीवन का त्याग करने की चाह में अपना प्राइवेट पार्ट कुल्हाड़ी से काटकर कुएं में फेंक दिया. घटना के बाद शख्स ने अपने भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है

news-banner
मध्यप्रदेश,
         मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट कुल्हाड़ी से काटकर कुएं में फेंक दिया. महाराजपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वार्ड नंबर-6 में रहने वाले राममिलन (42) ने साधु बनने और गृहस्थ जीवन छोड़ने की चाह में यह कदम उठाया. राममिलन ने कुल्हाड़ी से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया और फिर चचेरे भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में छतरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
प्राइवेट पार्ट काटकर कुएं में फेंका-
         जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है.राममिलन अपने घर से निकलकर खेत के पास बने कुएं पर गया था. वहां उसने अचानक पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और अपने गुप्तांग पर वार कर दिया. कुल्हाड़ी के वार से प्राइवेट पार्ट कट गया और तेजी से खून बहने लगा. इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई को फोन लगाया और जानकारी दी. खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया. परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ राममिलन को अस्पताल ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया।
काम-वासना से मुक्त हो गया हूं-
         अस्पताल में इलाज के दौरान उसने बताया कि वह सांसारिक दुनिया और गृहस्थ जीवन के बंधनों से पूरी तरह मुक्त होना चाहता है. राममिलन ने कहा, मैं पहले रामलीला मंडल चलाता था. मेरी जिंदगी में बहुत ज्यादा काम और क्रोध आता था. मैंने सोचना क्यों न मैं अपनी इस काम-वासना को हमेशा के लिए खत्म कर दूं. बस इसी को खत्म करने के लिए मैंने कुल्हाड़ी उठाई और अपना अंग काट दिया. अब मुझसे भविष्य में कोई पाप नहीं होगा. अब मुझे सिर्फ भगवान का भजन करना है और अपने भारत देश की सेवा करना है ।
जून में बेटी की है शादी-
         इस पूरी घटना के पीछे दर्दनाक पारिवारिक पहलू भी है. परिजनों के अनुसार, राममिलन की पत्नी पिछले लंबे समय से लकवा बीमारी से पीड़ित है और बिस्तर पर है. राममिलन को कोई तय काम-धंधा भी नहीं था. उसके चार बच्चे हैं. आर्थिक स्थिति ठीक न होने और राममिलन के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण इन बच्चों को उसके रिश्तेदारों ने गोद ले रखा है. उसके साले ने छोटी बेटी और साढू़ ने बड़ी बेटी को गोद लिया है. 20 जून को उसकी बड़ी बेटी की शादी होनी और तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच उसने यह कदम उठाकर परिवार को सदमे में डाल दिया है।
गांजे का आदी है राममिलन-
        शख्स के भाई नारायण सिंह का ने बताया कि राममिलन पिछल लंबे समय से गांजे के भारी नशा करने का आदी है. गांज के ज्यादा सेवन की वजह से उसका मानसिक संतुलन पूरी तरह से बिगड़ गया है और इसी सनक में आकर उसने यह कदम उठाया. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद उनके पास आया था और कहने लगा कि उसने अपना गुप्तांग काटकर कुएं के अंदर फेंक दिया है।
डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान-
         जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने मामले की गंभीरता को लेकर बताया कि जब मरीज को अस्पताल लाया गया, तब उसका काफी खून बह चुका था. धारदार कुल्हाड़ी के वार से उसका गुप्तांग लगभग पूरी तरह से कट चुका था, बस थोड़ा सा हिस्सी ही बाकी रह गया था. डॉक्टरों की टीम ने तुरंत सर्जरी की और ब्लीडिंग को रोका. डॉक्टर ने बताया कि ज्यादा खून बह जाने के कारण मरीज की हालत अभी भी बेहद नाजुक और गंभीर बनी हुई है. फिलहाल उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

Share It On: