ग्राम पंचायत तुलसी में आदर्श महिला किसान समूह द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित

Hemant Dewangan 2026-06-02

घर-घर से कचरा संग्रह कर ग्रामीणों को किया जागरूक, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण का दिया संदेश।

news-banner

खरोरा,
       ग्राम पंचायत तुलसी में आदर्श महिला किसान समूह की महिलाओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समूह की दीदियों ने रिक्शा के माध्यम से घर-घर जाकर कचरा एकत्रित किया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही एकत्रित कचरे की छंटाई कर गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग करने का संदेश दिया गया।
        महिलाओं ने बताया कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य गांव को साफ-सुथरा रखना और नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना है। इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए सहयोग भी प्रदान किया।
इस अवसर पर समूह की अध्यक्ष विशु वर्मा सहित साजन कुर्रे, गायत्री वर्मा, सरोज कुर्रे, छीता वर्मा, सविता चव्हाण, पूर्णिमा वर्मा, राधा वर्मा, बृज वर्मा, जानकी वर्मा, बिरझा यादव, तीजबती वर्मा, चप्पा कुर्रे एवं अन्य दीदियां उपस्थित रहीं।
        स्वच्छता अभियान के माध्यम से महिलाओं ने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया।

Share It On: