विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण के साथ संरक्षण का संकल्प, ट्री गार्ड सुधारकर पौधों को दिया गया पानी

Hemant Dewangan 2026-06-06

पंडरिया में पर्यावरण संरक्षण समिति और भाजपा मंडल ने किया पौधारोपण, वैवाहिक वर्षगांठ पर शिक्षक विजेंद्र सिंह ठाकुर ने लगाया पौधा और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

news-banner
पंडरिया,
       विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे गए पौधे,ट्री गार्ड में सुधार कर पानी डाला गया। पंडरिया-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर में कई जगह पौधारोपण किया गया ।पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया द्वारा नगर के आत्मानंद स्कूल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोनाकार्पस का पौधा रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया साथ ही पौधों में लगे ट्री गार्ड का मरम्मत किया गया। साथ ही पहले रोपे गए पौधों में पानी डालकर तथा ट्री गार्ड में सुधार कर सहेजने का कार्य किया गया।समिति के साथ नगर के गोपीबन्द पारा निवासी शिक्षक विजेंद्र सिंह ठाकुर ने भी शुक्रवार को अपने वैवाहिक वर्षगाँठ के अवसर पर नगर के आत्मानंद स्कूल परिसर में कोनाकार्पस का एक पौधा लगाकर अपने वर्षगाँठ को यादगार बनाया तथा लोगों को हर अवसर पर पौधारोपण करने की अपील की।विजेंद्र द्वारा प्रतिवर्ष अपने व घर के सदस्यों के विशेष अवसरों पर पौधारोपण का कार्य किया जाता है।इस अवसर पर समिति के मोहन सिंह राजपूत, अनुराग सिंह ठाकुर, एस एल कुर्रे, मुकेश कौशिक, विजेंद्र सिंह ठाकुर, श्री जगदीश जायसवाल, आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य विकास शुक्ला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर सालिक राम बांधवे जी व बच्चे उपस्थित थे।
         भजपा मंडल द्वारा पौधारोपण किया गया*-विश्व पर्यावरण दिवस के दौरान भाजपा मंडल पंडरिया द्वारा भी पौधारोपण किया गया।भाजपा मंडल द्वारा नगर के गोपी बंद तालाब में पांच पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर,कल्याण सिंह ठाकुर,वीरेंद्र शर्मा,चंद्रकुमार सोनी, नवल पांडेय, देवचारण यादव,भास्कर देवांगन,पवन कुम्भकार,नरोत्तम साहू, मीनाक्षी सिंह ,प्रभा देवांगन,सहित अनेक वरिष्ठ तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share It On: