एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।
अकलतरा,
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेएसडब्ल्यू महानदी पावर कंपनी लिमिटेड में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन की ओर से अश्वनी मित्तल, जितेन्द्र त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा एवं देवेन्द्र पांडा सहित कंपनी के कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कंपनी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु प्रदान करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों, श्रमिकों एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा। "एक पेड़ मां के नाम" एवं "हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य" के संकल्प के साथ सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।