खरोरा,
स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में विद्या भारती सेवा क्षेत्र के अखिल भारतीय संयोजक रामस्वरूप शर्मा के नगर प्रवास के दौरान पूर्व छात्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज और राष्ट्र सेवा के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पूर्व छात्रों द्वारा 'सरस्वती सेवा मंडल' का गठन किया गया।
समाज व राष्ट्र के लिए कार्य करने का आह्वान:
बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय संयोजक रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र आज पढ़-लिखकर विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हो चुके हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने व्यवसाय और पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र के लिए भी समय निकालें। उन्होंने पिछड़ी बस्तियों के बच्चों को उत्तम शिक्षा और संस्कार प्रदान करने के लिए वहां 'संस्कार केंद्र' खोलने का आग्रह किया।
सरस्वती सेवा मंडल की कार्यकारिणी घोषित:
सेवा कार्यों के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से 'सरस्वती सेवा मंडल खरोरा' का गठन किया गया। इसमें निम्नलिखित दायित्व सौंपे गए:
संरक्षक: लोमश देवांगन
संयोजक: विनय वर्मा
सह-संयोजक: लक्ष्मी साहू व रेणुका देवांगन
निधि प्रमुख: संजय सेन व शेषनारायण वर्मा
सदस्य: रोशनी साहू, छाया यादव, यामिनी साहू, रेशमा ध्रुव, देवा क्षत्री, तुषार गुप्ता, कृष्ण बंछोड़, काजल वर्मा, प्रियंका वर्मा और टेकेश्वर साहू
पूर्वजों की स्मृति में संस्कार केंद्र खोलने की घोषणा:
बैठक में समिति गठन के पश्चात पूर्व छात्रों ने सेवा कार्य का संकल्प लेते हुए संस्कार केंद्र खोलने की अनुकरणीय पहल की। पूर्व छात्र लोमश देवांगन ने अपनी माता स्व. केजिया बाई देवांगन की स्मृति में, विनय वर्मा एवं रोहित वर्मा ने अपने दादाजी स्व. तुलाराम वर्मा की स्मृति में, तथा शेषनारायण वर्मा ने भी अपने दादाजी की स्मृति में एक-एक संस्कार केंद्र प्रारंभ करने की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रांतीय संस्कार केंद्र प्रमुख चंद्रकुमार डडसेना, विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी पाटकर, प्रधानाचार्य संजय वर्मा, पूर्व आचार्य रोहित वर्मा और पूर्व छात्र प्रमुख दमयंती डडसेना सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।