खरोरा थाना प्रभारी बदले:
विद्याभूषण भारद्वाज बने नए टीआई
खरोरा/रायपुर।
जिले के ग्रामीण पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। रायपुर (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से निरीक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के तहत खरोरा थाने की कमान अब निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज को सौंपी गई है। वहीं, खरोरा के पूर्व थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा को रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण) भेजा गया है।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से खरोरा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आदेश में संबंधित सभी अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर तत्काल आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अन्य थानों व चौकियों में भी हुए तबादले:
खरोरा के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के अन्य थानों और चौकियों में भी प्रभारियों का फेरबदल किया गया है:
राखी थाना: निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया को राखी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि राखी के पूर्व थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत को पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपरवारा चौकी: निरीक्षक प्रदीप बिसेन को उपरवारा चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।
सिलयारी चौकी: निरीक्षक कमलेश कुमार गुप्ता को सिलयारी चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।