नम्रता सिंह जैन का गोंड ST जाति दावा सही, उच्च स्तरीय समिति ने प्रमाण पत्र को माना वैध

Admin 2026-08-22

मोहला-मानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन के अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद में अब बड़ा अपडेट सामने आया है

news-banner

टुडे न्यूज | मोहला-मानपुर

मोहला-मानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन के अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। शिकायतों के बाद लंबे समय तक चली जांच और दस्तावेजों के परीक्षण के उपरांत उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने नम्रता सिंह जैन के गोंड अनुसूचित जनजाति के दावे को सही माना है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन के जाति प्रमाण पत्र को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। शिकायतकर्ताओं ने उनके अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाते हुए दस्तावेजों, पारिवारिक पृष्ठभूमि और स्थानीय रिकॉर्ड की जांच की मांग की थी।

मामला उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति तक पहुंचा। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों, सरकारी रिकॉर्ड और मामले में प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों को अपना पक्ष रखने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया गया।

अब 19 अगस्त को समिति की ओर से जारी आदेश में नम्रता सिंह जैन के गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र की पात्रता को सही माना गया है। जांच के दौरान सामने आए रिकॉर्ड और दस्तावेजों के आधार पर समिति ने उनके जाति दावे को स्वीकार किया है।

खास बात यह है कि इससे पहले प्रकाशित रिपोर्ट में भी यह स्पष्ट किया गया था कि जांच पूरी होने तक नम्रता सिंह जैन को दोषी नहीं माना गया था और उनका जाति प्रमाण पत्र भी रद्द नहीं हुआ था। अब उच्च स्तरीय जांच समिति के निष्कर्ष के बाद इस मामले में तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है।

यानी चुनाव के बाद जिस जाति प्रमाण पत्र को लेकर शिकायतें हुईं और जांच की प्रक्रिया शुरू हुई थी, उसी मामले में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने जांच के बाद नम्रता सिंह जैन का गोंड अनुसूचित जनजाति (ST) का दावा सही पाया है।

Share It On: