धरसींवा ,
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां लोग अपने परिवारों के साथ त्योहार मना रहे थे, वहीं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम जनता के हक की लड़ाई में जुटे रहे।
धरसींवा खंड के ग्राम तरपोंगी और अकोली (देवरी) में जनहित से जुड़े एक मामले को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक सक्रिय भूमिका निभाई। इस पहल के तहत पीड़ितों को ₹30 लाख का चेक, ₹1.50 लाख नगद राशि के साथ ही पेंशन और नौकरी दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई पूरी की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी सिर्फ राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़िया समाज और आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों के लिए आवश्यकता पड़ने पर संगठन हर स्तर पर आवाज उठाता रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
गोविन्द वर्मा (जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी, आरंग खंड), तारन साहू (जिला मंत्री), पंकज वर्मा (युवा महामंत्री, तिल्दा खंड), प्रतिक वर्मा गुड़ी (अध्यक्ष, तिल्दा), विश्वजीत साहू पार (अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, देवरी), तामेश साहू पार (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया युवा क्रान्ति सेना, देवरी) सहित अन्य सेनानी व पदाधिकारी।
संगठन ने इस जनहित कार्य में योगदान देने वाले सभी सेनानियों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया जनता के हक, सम्मान और अधिकार की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।