शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी में भव्यता के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Zoya Dewangan 2026-09-05

शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी में भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर भव्य शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रधान पाठक और सभी शिक्षकों को लेखिनी व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

news-banner
तुलसी,
       शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी में महान दार्शनिक, चिंतक, समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर भव्य शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
       आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्री गिरधर साहू, ग्रामीण अध्यक्ष श्री बलराम साहू, शाला विकास समिति (SMD) अध्यक्ष श्री चोवा राम साहू, शाला प्रबंधन समिति (SMC) अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार यादव, प्रतिनिधि श्री महेंद्र साहू एवं श्री चंद्रशेखर सेन उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रधान पाठक एवं शाला के सभी शिक्षकों को लेखिनी (पेन) एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।
       इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला से शिक्षक श्री गणेश राम साहू, श्री राम कुमार साहू, श्री सारथी सर तथा प्राथमिक विभाग से श्रीमती सुनीता गेंड्रे, श्री नेत राम साहू, श्री दिलीप दीवान, श्री प्रवेश सोनी, श्री टुकेश साहू, संकुल समन्वयक श्री लोकनाथ साहू एवं विद्यालय के समस्त रसोइया गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
        कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक श्री महेंद्र कुमार साहू ने उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Share It On: