अमसेना स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान

Zoya Dewangan 2026-09-05

गुरु घासीदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर 'शिक्षक दिवस' गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर शिक्षकों का सम्मान किया। वरिष्ठ छात्रों ने एक दिन का शिक

news-banner
अमसेना,
         भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक एवं प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर गुरु घासीदास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमसेना में शिक्षक दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संस्था के शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सराहने के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
   
        समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों पर पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें शिक्षक कक्ष से मंच तक सम्मानपूर्वक लाया। इसके पश्चात डॉ. राधाकृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं केक काटकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने अपने उद्बोधन व भाषण के माध्यम से शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों ने प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाकर शिक्षण कार्य का अनुभव लिया। साथ ही, विद्यालय में प्रतिमाह सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया।
       कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. दिलीप झा ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे राष्ट्र के भविष्य और विद्यार्थियों के चरित्र का निर्माण करते हैं। एक सशक्त समाज के निर्माण में गुरुओं की भूमिका सर्वोपरि है।
      वरिष्ठ व्याख्याता नरसिंह बंजारे ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक दिनेश तिवारी ने गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डाला, बाराती लाल मंगेशकर ने शिक्षा को समाज का आधार स्तंभ बताया तथा अमर जांगड़े ने लक्ष्य निर्धारण पर बल दिया। व्यायाम शिक्षक भोजराम मनहरे ने कहा कि शिक्षक कुम्हार की भांति विद्यार्थियों को सुंदर रूप प्रदान करता है। वहीं मेहर सिंह रावटे एवं द्वारिका कुर्रे ने भी अपने विचार व गीत प्रस्तुत किए।
       कार्यक्रम का संचालन उपशालानायिका कु. भारती कोशले तथा आभार प्रदर्शन शालानायक सागर जांगड़े ने किया।

Share It On: