शा. उ. मा. वि. अंधियारखोर में स्वयंसेवकों द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पुष्प वर्षा कर सेवानिवृत्त शिक्षकों का स्वागत किया। अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक बलदेव प्रसाद पांडे, भूषण लाल साहू एवं शत्रुघ्न सि
बेमेतरा,
अंधियारखोर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंधियारखोर में शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सेवानिवृत्त शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर उनका भावभिना स्वागत किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, कविता और शिक्षक महिमा पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक बलदेव प्रसाद पांडे (पड़कीडीह), भूषण लाल साहू (मरका) और शत्रुघ्न सिंह ठाकुर (अंधियारखोर) को स्मृति चिह्न और पुष्पहार भेंट कर उनका भावभीना सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामाधार तिवारी (धनगांव) ने कहा कि शिक्षक केवल पुस्तकों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाकर जीवन को प्रकाशमय बनाता है। शिक्षा और छात्र का संबंध पिता-पुत्र जैसा होता है। सेवानिवृत्त शिक्षक भूषण लाल साहू ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जन्मदिन और विवाह जैसे खुशी के अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। वहीं देव शरण तिवारी ने कहा कि शिक्षक कुम्हार की तरह है, जो मिट्टी रूपी छात्र को गढ़कर जिम्मेदार नागरिक, चिकित्सक, अभियंता और शिक्षक बनाता है।
कार्यक्रम में सदा राम साहू, वीरू ध्रुव, अश्विनी सिंह नेताम, बी.आर. हिरवानी, सरपंच हीरा लहरी, पिंकी धरम यादव, गजानंद साहू, विजय साहू सहित आयोजन समिति के हरी राम साहू, संतोष साहू, सहदेव साहू, भोलाराम साहू, नायक राम निषाद, मुंशी साहू एवं 'मिशन न्यू इंडिया' के योगेश्वर कुमार साहू, हेमलाल साहू, यशवंत साहू, दुर्गेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।