रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खरोरा में 4 सटोरिए गिरफ्तार, 34 हजार से अधिक नगदी, मोबाइल और सट्टा पट्टी जब्त

Zoya Dewangan 2026-09-29

पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि महामाया अस्पताल खरोरा के पास पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिलवाया जा रहा है। सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस टीम ने रेड मारकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।

news-banner
 खरोरा,

        रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जुआ और सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खरोरा थाना क्षेत्र से 4 सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 64 सट्टा पट्टी, डॉट पेन, 4 मोबाइल फोन और 34,670 रुपये नगद जब्त किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महामाया अस्पताल खरोरा के पास कुछ लोग पैसे का दांव लगाकर अवैध रूप से सट्टा खिलवा रहे हैं। सूचना के आधार पर खरोरा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर 4 आरोपियों को सट्टा पर्ची लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. सतविन्दर सिंग बग्गा उर्फ रिंकू (पिता रंजीत सिंग बग्गा), निवासी वार्ड क्र. 05, खरोरा
  2. जगमोहन नशीने (67 वर्ष, पिता स्व. सुकालू नशीने), निवासी वार्ड क्र. 05, खरोरा
  3. बसंत देवांगन (40 वर्ष, पिता अलख राम देवांगन), निवासी वार्ड क्र. 05, खरोरा
  4. धर्मेन्द्र देवांगन (40 वर्ष, पिता अलख राम देवांगन), निवासी वार्ड क्र. 05, खरोरा


जब्त सामग्री:

  • नगदी: 34,670 रुपये (अलग-अलग आरोपियों से)
  • मोबाइल: 04 नग (ओप्पो, वीवो, नोकिया कीपैड आदि)
  • अन्य सामान: 64 सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और डॉट पेन

आरोपियों से सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 (अपराध क्रमांक 472/25) के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में की गई।

Share It On: